धौलपुर के कंचनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। खेत विवाद में लाठी-डंडों से हमला और गोलीबारी मामला 19 सितंबर 2025 का है। नगला बीधौरा निवासी ब्रजपाल (50) पुत्र रामेश्वर पर खेत के विवाद को लेकर हमला किया गया था। आरोपियों ने ब्रजपाल और उनके बेटों देवेश और अंकित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और कट्टे से गोली चलाई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। जांच के दौरान नगला बीधौरा निवासी राजू उर्फ राजकुमार (37) पुत्र रामनिवास और सुखपाल (45) पुत्र रामनिवास पर अपराध प्रमाणित पाया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। SP के निर्देश पर गठित टीम को मिली सफलता धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।


