फरीदकोट एसपी व इंस्पेक्टर को मिलेगा मुख्यमंत्री मेडल:उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

फरीदकोट के एसपी जसमीत सिंह और इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के गृह विभाग की तरफ से इस साल 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षा पदक और मुख्यमंत्री मेडल के लिए चयनित किया गया है। पंजाब गृह विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस साल पंजाब पुलिस के 5 अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षा पदक और 19 को मुख्यमंत्री मेडल से गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में फरीदकोट के एसपी (डीटैक्टिव) जसमीत सिंह और एसएसपी दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह के नाम शामिल है। एसपी जांच में और इंस्पेक्टर दफ्तरी कामकाज में निपुण फरीदकोट जिले में पिछले एक साल से बतौर एसपी सेवाएं निभा रहे जसमीत सिंह ने कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। कुछ माह पहले फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड को ट्रेस करने में भी एसपी जसमीत सिंह ने अहम योगदान दिया था। जिसके चलते पुलिस हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। इसी तरह एसएसपी दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह भी अपनी ड्यूटी में काफी निपुण हैं। अधिसूचना के बाद दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मेडल के लिए चयनित किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए राज्य सरकार, गृह विभाग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *