फरीदकोट जेल की DIG-SSP की निगरानी में चेकिंग:200 कर्मचारियों ने बैरकों की ली तलाशी, महिलाओं की गोपनीयता और प्रोटोकॉल का रखा ध्यान

फरीदकोट जिला पुलिस ने डीआईजी क्राइम नवीन सैनी और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में केंद्रीय मॉडर्न जेल का औचक निरीक्षण किया। इस चेकिंग अभियान में लगभग 200 पुलिस व जेल कर्मियों ने भाग लिया और करीब 2 घंटे तक जेल की बैरकों समेत समुचे परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। डीआईजी क्राइम नवीन सैनी ने बताया कि यह चेकिंग जेल में किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु , नशीले पदार्थ और जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार शरारती तत्वों पर शिकंजा कस रहा है। इस तरह की औचक जांच से जेल में गलत प्रवृत्ति वाले कैदियों में भय पैदा होता है, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से जारी रहेगा निरीक्षण उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि चेकिंग अभियान में एक एसपी और तीन डीएसपी रैक अधिकारियों समेत लगभग 135 फरीदकोट पुलिस के कर्मचारी और जेल प्रशासन के कर्मचारी भी शामिल हैं। उनके द्वारा जेल बैरकों के साथ-साथ जेल की बाहरी दीवारों, निगरानी कैमरों और सुरक्षा प्रणालियों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल भी हाजिर रहे। महिलाओं की गोपनीयता और प्रोटोकॉल का रखा ध्यान इस मौके पर डीआईजी नवीन सैनी और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा जेल में बंद महिलाओं की गोपनीयता और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही महिलाओं की बैरकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही, उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि यदि वे अपना मकान किसी को किराये पर देते हैं तो पुलिस को सूचित करें, क्योंकि कई बार कुछ आपराधिक तत्व किराये पर मकान लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *