फरीदकोट पहुंचे गवर्नर गुलाब चंद कटारिया:बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, डिग्रियां बांटी, बोले- डाक्टरी पेशा समाज की भलाई के लिए

पंजाब के फरीदकोट में बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलन से हुई। प्रो. राजेश मोहन ने बाबा फरीद के श्लोक पेश किए। इसके पश्चात विश्वविद्यालय से संबंधित कालेजों के 251 स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की गईं। स्वास्थ्य सेवा और पेशे के महत्व पर डाला प्रकाश राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने स्वास्थ्य सेवा और पेशे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों के बाहर लिखे स्लोगन, सीखने के लिए आओ और सेवा के लिए जाओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए। चिकित्सा पेशा समाज की भलाई और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छात्र अपनी विरासत को समर्पण, निष्ठा और नैतिकता के साथ संरक्षित करना चाहिए। उन्होंने यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.राजीव सूद की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा की उन्नति के लिए कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. राजीव सूद ने छात्रों को बधाई देते कहा कि यह दीक्षांत समारोह उनके व्यावसायिक जीवन की शुरुआत है। आपने जो ज्ञान और कौशल प्राप्त किया है उसका उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें और अपनी जिम्मेदारी को हमेशा ईमानदारी, निडरता के साथ निभाएं। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह वेंडर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, पंजाब के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, विधायक गुरदित सिंह सेखों, आरएमई के निदेशक डा. अवनीश कुमार, फरीदकोट डिविजन के कमिशनर मनजीत सिंह, डीसी विनीत कुमार, एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन, सिविल सर्जन डा. चंद्रशेखर कक्कड़ समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *