फरीदकोट पहुंचे BC आयोग के चेयरमैन डॉ. थिंद:डीसी ने किया स्वागत, बोले-नौकरी में आरक्षण देने के लिए CM से करेंगे चर्चा

पंजाब पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन डा. मलकीत सिंह थिंद ने सोमवार को फरीदकोट जिले का दौरा किया। उन्होंने मिनी सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पंजाब व केंद्र सरकार की पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व प्रोजेक्टों की समीक्षा की। योजनाओं की दी जाएगी जानकारी इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने चेयरमैन डा. मलकीत सिंह थिंद का स्वागत करते हुए बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार जिला प्रशासन पिछड़ी श्रेणियों, अनुसूचित जातियों और जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है और आने वाले दिनों में विभिन्न कैंपों का आयोजन करके लोगों को इन योजनाओं के बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी। बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजीत सिंह ढिलवां, सामाजिक एवं अधिकारिता अधिकारी गुरमीत सिंह बराड़, एसडीएम मेजर डॉ. वरुण कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरमीत सिंह आरेवाला, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह, डीएफएससी गुरजीत सिंह दियोल, जिला शिक्षा अधिकारी नीलम रानी, ​​जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री अंजना कौशल, शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी हाजिर रहे। प्रभावी ढंग से लागू करवाएंगे प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. मलकीत सिंह थिंद ने कहा कि आयोग द्वारा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं व प्रोजेक्टों को प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाएगा। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं स्कीमों की जानकारी प्रदान देते हुए कहा कि विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की ओर से उन्हें मांग पत्र दिए गए हैं कि अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी शैक्षणिक संस्थानों में दाखिलों व नौकरियों में पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का कोटा लागू किया जाए। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पिछड़ा वर्ग की इस मांग से उन्हें अवगत कराएंगे तथा उनसे समय रहते उचित कार्रवाई करने का आग्रह भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *