फरीदकोट पहुंचे CM भगवंत सिंह मान:कल नेहरू स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा, सिक्योरिटी में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात

पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार को सीएम मान पहुंच चुके है। सीएम नेहरू स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे। फरीदकोट की नई अनाज मंडी के ग्राउंड में सीएम का चौपर लैंड करवाया गया, जहां पर फरीदकोट से आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन और आप के जिला अध्यक्ष गुरतेज सिंह खोसा समेत फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर, डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर और एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पुलिस की एक टुकड़ी की तरफ से उन्हें सलामी भी दी गई। इसके बाद वह दरबारगंज रेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने स्थगित किए विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम
बता दें कि 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में भी नमन करने पहुंचेंगे। जहां पर गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हालांकि अपने इस दौरे के दौरान सीएम ने फरीदकोट में कुछ विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करवानी थी, जिन्हें फिलहाल प्रशासन ने स्थगित कर दिया है। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से होगी समारोह स्थल की निगरानी-एसएसपी
वहीं इस दौरे को लेकर जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और समारोह स्थल नेहरू स्टेडियम व आसपास के क्षेत्र में करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पूरे समारोह स्थल की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और समारोह के दौरान सीएम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *