फरीदकोट जिले में डीजीपी के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार–2 के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान 40 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बता इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन कर रही हैं, जबकि निगरानी के लिए डीआईजी क्राइम नवीन सैनी विशेष रूप से फरीदकोट पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी दी।
67 टीमों का गठन किया गया इस अभियान के तहत फरीदकोट में 67 टीमों का गठन किया गया है जिसमें 500 पुलिस कर्मचारी शामिल है। यह टीमें नशा तस्करी के हॉटस्पॉट बने इलाकों सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। यह ऑपरेशन अगले 72 घंटों तक जारी रहेगा।
असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के पहले चरण के दौरान भी फरीदकोट जिले में कई असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर इस ऑपरेशन के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। विदेशों में बैठे अपराधियों को भारत लाने की प्रक्रिया जारी इस मौके पर डीआईजी क्राइम नवीन सैनी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों में बैठे अपराधियों को भारत लाने के कानूनी प्रक्रिया चल रही है।


