फरीदकोट जिला पुलिस ने कोटकपूरा शहर के चोपड़ा वाला बाग से 10 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महज 3 घंटों में बच्चे को ढूंढ निकाला और उसके अभिभावकों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थाना सिटी पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी और टेक्निकल सेल की मदद से बच्चे की तलाश की और 3 घंटों में बच्चे को ढूंढ़कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। पिता ने जताया आभार इस मौके पर मोहल्ला निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। सिटी पुलिस समेत उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया। डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही बच्चे के लापता होने की सूचना मिली तो पुलिस ने अपनी सारी टीमों को सतर्क कर दिया। माता-पिता को सौंपा बच्चा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया और टेक्निकल सेल की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और अब इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। यदि बच्चे के लापता होने के पीछे कोई तथ्य सामने आया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


