फरीदकोट में अकाली दल का सदस्यता अभियान शुरू:प्रभारी बंटी बोले- पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी, जी जान से मजबूत करेंगे

फरीदकोट के गुरुद्वारा खालसा दीवान में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकाली दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाना के नेतृत्व में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म अनुसार अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद पार्टी की कोर कमेटी ने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदस्यता की घोषणा की थी, जिसके तहत सोमवार को राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। फरीदकोट के गुरुद्वारा खालसा दीवान में सदस्यता अभियान के शुरुआत के मौके पर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। लोगों ने अकाली दल को मजबूत बनाने का मन बनाया
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार की कारगुजारी देख चुके है और अब एक बार फिर लोगों ने शिरोमणि अकाली दल को मजबूत बनाने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने लंबे समय तक पंजाब और पंजाबियत की सेवा की है और आने वाले दिनों में पार्टी फिर से नए जोश व संकल्प के साथ पंजाब की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि अगले चरण के तहत जिले के प्रत्येक गांव व मोहल्ले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *