फरीदकोट में अवैध हथियारों समेत 3 गिरफ्तार:2 देसी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद, हनी बॉक्सर पर पहले से केस

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 32 बोर की 2 देसी पिस्टल और चार कारतूस समेत कार सवार 3 नौजवानों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के अनीश उर्फ हनी बॉक्सर रूप नगर के रविंद्र सिंह उर्फ रवि और खरड़ के जश्न जीत सिंह उर्फ घोड़ा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा थाना सदर कोटकपूरा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तलाशी लेने पर पिस्टल और कारतूस बरामद जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई परमिंदर सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव सिवियां के पास स्विफ्ट कार में सवार इन तीनों को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर इनमें से अनीश उर्फ हनी बॉक्सर से 32 बोर की देसी पिस्टल व चार कारतूस और रविंद्र सिंह उर्फ रवि से 32 बोर का देसी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात की फिराक में घूम रहे थे मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र के रहने वाले है और इनमें शामिल दिवंगत पुलिस कर्मचारी के बेटे अनीश उर्फ हनी बॉक्सर के खिलाफ लड़ाई झगड़े के केस दर्ज हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि यह आरोपी किस मंशा के साथ फरीदकोट इलाके में घूम रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *