फरीदकोट में कार के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने हेरोइन बरामद किया; आरोपी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो ने इनोवा गाड़ी में सवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल्का के गांव मोहर सिंह वाला हथाड़ निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ बब्बी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर नशे के खिलाफ मुहिम के तहत इंचार्ज सीआईए जैतो चरणजीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मत्ता से गांव हरीनौ की ओर जा रही थी। इसी दौरान हरीनौ में रजबाहे पुल के पास सड़क किनारे एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। इस गाड़ी में सुखजिंदर सिंह उर्फ बब्बी बैठा मिला और गाड़ी में नशा होने के शक में तलाशी के लिए डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की मौजूदगी में जब तलाशी ली गई तो गाड़ी के गियर लीवर के पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर कोटकपूरा में उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रिमांड लेकर बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगालेगी पुलिस-डीएसपी इस मामले में डीएसपी(डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। अब गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। ताकि उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की बारीकी से जांच की जा सके। साथ ही आरोपी के नेटवर्क, साथियों और सप्लाई लिंक की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *