फरीदकोट में किसानों का प्रदर्शन:सरकार का पुतला फूंका, किसान बोले- डल्लेवाल से बात करें केंद्र

पंजाब के फरीदकोट में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर टहिणा टी प्वाइंट के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य कारण किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला की मरण व्रत है, जो खनौरी बॉर्डर पर पिछले 46 दिनों से चल रहा है। किसान नेता तेज सिंह के अनुसार, दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान की गई वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसी कारण पिछले साल फरवरी से नया मोर्चा शुरू किया गया। किसानों का आरोप है कि डल्लेवाला की जान को खतरा होने के बावजूद केंद्र सरकार न तो बातचीत कर रही है और न ही कोई कार्रवाई कर रही है। यह प्रदर्शन खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के आह्वान पर देशभर में किया जा रहा है। किसान नेताओं ने केंद्र से डल्लेवाला से बातचीत शुरू करने और किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *