फरीदकोट जिले के फिरोजपुर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पंजाब पुलिस की सीआईडी विंग से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए खाने-पीने की विभिन्न वस्तुओं के सैंपल लिए गए। बता दे कि इस स्थान पर मैरिज पैलेसों में सप्लाई किए जाने वाले कैटरिंग का सामान तैयार किया जा रहा था। जहां साफ-सफाई की भारी कमी भी पाई गई। सीआईडी विंग को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड स्थित एक इमारत में कैटरिंग का काम करने वाला व्यक्ति खाने-पीने का सामान तैयार कर मैरिज पैलेसों में सप्लाई करता है और यहां घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी इस सूचना के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सैंपलिंग की। हालांकि कारोबार चला रहे व्यक्ति ने दावा किया कि उनके द्वारा उच्च गुणवत्ता का ही सामान तैयार किया जाता है। संचालक ने दी सफाई उन्होंने बताया कि वे मैरिज पैलेसों में कैटरिंग का ठेका लेते हैं, सारा कच्चा माल संबंधित पक्ष द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है और वे केवल उसकी तैयारी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खराब या सड़ा-गला सामान कभी सप्लाई नहीं किया जाता। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर हरविंदर सिंह ने बताया कि मौके से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कारोबारी के पास केवल फूड सेफ्टी विभाग की रजिस्ट्रेशन थी। जबकि नियमों के अनुसार फूड सेफ्टी लाइसेंस होना अनिवार्य है। अब संबंधित व्यक्ति द्वारा लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


