फरीदकोट में खाली मैदान में मिला युवक का शव:2 दिन से था लापता, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

पंजाब में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर के दुआरे आना रोड के पास खाली मैदान से वीरवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान दुआरे आना रोड के 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र राजिंदर कुमार के रूप में हुई, जोकि पिछले 2 दिनो से घर से लापता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया और मामले की जांच शुरू दी। लोगों ने शव देख पुलिस को दी सूचना जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह खाली मैदान से सटी गली के लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना तुरंत थाना सिटी पुलिस को दी गई। पहचान होने के बाद युवक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले में आशंका जताई जा रही है। युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। चंडीगढ़ के पास खरड़ में काम करता था मृतक युवक के पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ के पास खरड़ में काम करता था और दो दिन पहले ही वहां से लौटा था। उस दिन कुछ देर तक घर में रुका और बाद में उसका मोबाइल लेकर घर चला गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद आ रहा था। पोस्टमॉर्टम से होगा कारण का खुलासा मामले में जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *