फरीदकोट में चाइना डोर समेत युवक गिरफ्तार:22 गट्‌टू बरामद, पुलिस ने छापेमारी के लिए बनाई टीम, ड्रोन से पतंगबाजों की निगरानी

पंजाब में फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने चाइना डोर बेचने और इसका प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चाइना डोर के 22 गट्टू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने चाइना डोर की बिक्री और भंडारण समेत इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत थाना सिटी पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं चाइना डोर खरीदने, बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ड्रोन से रखी जा रही है नजर-एसएचओ थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार और प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा चाइना डोर वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत पुलिस ने एक युवक को चाइना डोर के 22 गट्टू सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर इस्तेमाल करने वालों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और इसका इस्तेमाल करने वालों पर ड्रोन से नजर रखकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *