फरीदकोट में डल्लेवाल परिवार ने ठुकराई पुलिस की पेशकश:एसएसपी ने दिया मुलाकात का न्योता, बोले-नेताओं की रिहाई तक जारी रहेगा मोर्चा

पंजाब के फरीदकोट जिले में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैतृक गांव में लगातार दूसरे दिन भी किसानों का मोर्चा जारी रहा। हालांकि पुलिस की तरफ से मोर्चे में आने वाले किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी भी की गई, लेकिन फिर भी किसान मोर्चे में पहुंच रहे हैं। इस मोर्चे की अगवाई कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल के बेटे गुरपिंद्र सिंह के साथ बुधवार को एसएसपी फरीदकोट डॉ.प्रज्ञा जैन मुलाकात करने पहुंची थी और उन्होंने परिवार को डल्लेवाल के साथ मुलाकात करवाने की पेशकश की थी, लेकिन परिवार ने उनकी पेशकश को ठुकरा दिया। डल्लेवाल से मुलाकात का दिया झासा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने परिवार से कहा कि वे जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ उनकी मुलाकात करवा देते हैं। जिस पर डल्लेवाला के बेटे गुरपिंद्र सिंह ने कहा कि जब उनके पिता ने प्रण लिया हुआ है कि जब तक किसान नेताओं की रिहाई नहीं की जाती, तब तक वह जल ग्रहण नहीं करेंगे और ऐसे हालात में उनकी मांग पूरी होने तक परिवार भी उनसे मुलाकात नहीं करने जाएगा। खनौरी व शंभू के बाद फरीदकोट में किसानों का मोर्चा सरकार द्वारा खनौरी और शंभु बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे खत्म करवाए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्दू पुर ने अपने नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैतृक गांव में किसानों का मोर्चा शुरू किया हुआ है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में किसान हाजिर है। इस मोर्चे को मजबूत होने से रोकने के लिए फरीदकोट समेत राज्य भर में पुलिस द्वारा किसान नेताओं की धरपकड़ की जा रही है और गांव को आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी भी कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *