फरीदकोट में तस्करों की 1.33 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज:10 मामलों में कार्रवाई, पुलिस ने दिल्ली अथॉरिटी से ली मंजूरी

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को फ्रीज और अटैच करवाए जाने का सिलसिला जारी है। इसके तहत ही जिला पुलिस ने दिल्ली अथॉरिटी से मंजूरी के आधार पर नशा तस्करी के 10 अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों की 1 करोड़ 33 लाख 81 हजार 150 रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज करवाया जबकि 52 लाख 25 हजार 150 रूपए की प्रॉपर्टी को अटैच करने की कार्रवाई शुरू की गई। तस्कर की कार भी फ्रीज पुलिस के अनुसार राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत ना सिर्फ नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल पहुंचाया जा रहा है, बल्कि उनके द्वारा नशा बेचकर बनाई गई प्रॉपर्टी को नियमों के मुताबिक फ्रीज व अटैच करवाया जा रहा है। गांव झोटीवाला में पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर की कार को फ्रीज करवाया गया। इसके अलावा सब डिवीजन कोटकपूरा और जैतो में पुलिस द्वारा नशा तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज करवाई गई। नशा बेचकर बनाई संपत्ति डीएसपी नारकोटिक्स चरण जीव लांबा ने बताया कि राज्य सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा तस्करों की नशा बेचकर बनाई संपत्ति पर भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिला पुलिस को 10 मामलों में मंजूरी मिली थी। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई और आने वाले दिनों में कुछ अन्य मामलों की मंजूरी मिलते ही नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को फ्रीज और अटैच करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 8 माह के दौरान फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करों की 5 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *