फरीदकोट में तांत्रिक महिला के घर युवक ने सुसाइड किया:ताबीज बनाने के लिए आया, कमरे में घुसा, फंदा लगाया

पंजाब के फरीदकोट में ताबीज बनाकर देने वाली एक तांत्रिक महिला के घर मे आए एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी बब्बल राम (45) के रूप में हुई और इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना कोटकपूरा शहर में सोमवार (2 जून) देर शाम करीब 7 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरगापुरी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास एक गली में रहती एक महिला द्वारा लोगों को धागे ताबीज बनाकर दिए जाते है। सोमवार शाम उक्त महिला के घर पर आए बब्बल राम नामक व्यक्ति ने उसके घर के कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को फंदे से उतार कर कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयान पर कार्रवाई करेगी पुलिस-डीएसपी
इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे भी मौके पर पहुंचे जहां बब्बल राम का शव बेड के नीचे पड़ा था। उन्होंने इस मामले की पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस द्वारा आत्महत्या मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *