फरीदकोट के जैतो शहर में नशे में धुत ड्राइवर ने पिकअप से निजी बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने कहा कि पिकअप ड्राइवर चलती गाड़ी में ही नशे का टीका लगा रहा था, जिसकी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसा सीआईए स्टाफ के पास बठिंडा रोड पर हुआ, जहां चिकन सेंटरों को मुर्गे सप्लाई करने वाली पिकअप बठिंडा की तरफ जा रही थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में मौके पर पहुंची जैतो पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिकअप ड्राइवर नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।


