फरीदकोट में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार:चरित्र पर शक के चलते सिर पर हथौड़ा मारा, हालत गंभीर

पंजाब में फरीदकोट में आज पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह उर्फ साबू के रूप में हुई, जोकि अपनी पत्नी बिंदर कौर के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसकी हत्या करने की मंशा से यह खौफनाक कदम उठाया। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने उसको हरीनौ गांव से पकड़ा। उसकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना 21 जून की है। उस दिन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि हरीनौ गांव में साहिब सिंह उर्फ ​​साबू नामक व्यक्ति अपनी पत्नी बिंदर कौर की हत्या करने की नीयत से अपने घर के कमरे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज किया था। केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह की निगरानी में छापेमारी करते हुए मंगलवार को आरोपी साहिब सिंह उर्फ ​​साबू को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस-एसपी
इस मामले में एसपी संदीप वढेरा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी की आयु में 11 साल का अंतर है। इसके चलते वह अपनी पत्नी बिंदर कौर पर शक करता था और अक्सर ही लड़ाई झगड़ा करता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपनी लोहे के हथौड़े से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। अब आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *