फरीदकोट में पानी के मुद्दे पर AAP का प्रदर्शन:हरियाणा को जल देने का विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत वीरवार शाम फरीदकोट में आम आदमी पार्टी ने क्षेत्रीय विधायक गुरदित्त सिंह सेखों के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिए जाने को लेकर रोष जताया। शहर में निकाला रोष मार्च प्रदर्शन से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च भी निकाला और घंटाघर चौक पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, तब से पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए भाजपा की सरकार द्वारा पंजाब का पानी हरियाणा को दिया जा रहा है। जिसका सभी प्रदेशवासी विरोध कर रहे है। परेशानी होने पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सेखों ने कहा कि पंजाब में पहले ही पानी की कमी है और अगर हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया, तो पंजाब के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के पानी के मुद्दे पर हर तरह का संघर्ष करेगी। जिसके तहत सड़क पर भी उतरा जाएगा और जिसमें कोर्ट में जाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *