फरीदकोट में बीजेपी पर भड़के स्पीकर संधवां:बोले- दशमेश पिता व साहिबजादों को कार्टून रूप में दिखाना निंदनीय, माफी मांगे पीएम मोदी

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के लिए वीर बाल दिवस के शीर्षक में बदलाव को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अब तक कोई भी सार्थक फैसला नहीं लिया गया है। भाजपा द्वारा हाल ही दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चारों साहिबजादों की कार्टून रूप में तस्वीर पोस्ट की गई, जो सिख कौम की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। विधानसभा स्पीकर संधवां वीरवार को फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा किसिख गुरुओं, साहिबजादों और सिख शहीदों का सम्मान सिख धर्म की मर्यादा, परंपराओं और इतिहास से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। सिख गुरुओं को असम्मानजक रुप में प्रस्तुत करना स्वीकार नहीं – संधवां इन महान व्यक्तित्वों को किसी भी प्रकार के कार्टून, प्रतीकात्मक या असम्मानजनक रूप में प्रस्तुत करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सिख गुरुओं और शहीदों को सम्मान देने के लिए किए जा रहे प्रयास तभी सार्थक सिद्ध हो सकते हैं, जब धार्मिक मामलों पर कोई भी फैसला लेने से पहले सिख बुद्धिजीवियों, इतिहासकारों और प्रमुख धार्मिक संस्थाओं से विचार-विमर्श किया जाए। धर्म के प्रति संवेदनशीलता का सम्मान किया जाए-स्पीकर संधवां स्पीकर संधवां ने कहा कि सिख कौम अपनी धार्मिक पहचान, इतिहास और शहादतों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और यह बेहद आवश्यक है कि इस संवेदनशीलता का पूर्ण रूप से सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब और साहिबजादों को कार्टून रूप में दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी नेताओं को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी गलती करने से गुरेज करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *