फरीदकोट में भगौड़ा नशा तस्कर गिरफ्तार:6 साल पहले दर्ज हुआ था केस, 3 मामलों में था फरार

फरीदकोट में 6 साल पुराने नशा तस्करी के मामले में भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जिला पुलिस के पीओ स्टाफ ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर की है। आरोपी की पहचान गांव मानी सिंह वाला निवासी सत्ता सिंह के रूप में हुई। एसपी जसमीत सिंह साहीवाल ने बताया कि पीओ स्टाफ ने भगोड़े व्यक्ति सत्ता सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 26 जुलाई 2019 को थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस हुआ था। इस केस में आरोपी भगौड़ा चल रहा था और पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। अब पीओ ने सूचना के आधार पर छापेमारी करके उसे काबू कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी सत्ता सिंह के विरूद्ध पहले से ही नशे एवं चोरी से संबंधित कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *