फरीदकोट में भाजपा का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन:अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को तुरंत डिपोर्ट करने की मांग; प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए वीजे रद्द होने के बावजूद फरीदकोट में अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों को डिपोर्ट करने की मांग रखी। मिनी सचिवालय में प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ ने की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार ने पाक नागरिकों के हर तरह के वीजे रद्द कर दिए थे और उन्हें भारत छोड़ने के आदेश दे दिए थे। इसके बावजूद अभी कई स्थानों पर पाकिस्तान नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को तुरंत डिपोर्ट करें।वहीं पहलगाम की घटना बदला भी लिया जाए। गौरव कक्कड़ ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद निंदनीय है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आतंकवाद को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *