फरीदकोट में लूटपाट करने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार:तेजधार हथियार बरामद, बैठकर योजना बना रहे थे, पहले से 9 केस

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में संगठित अपराध के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लूटपाट करने की तैयारी कर रहे दो गिरोहों से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद किए हैं और इनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। योजना बनाते समय पहुंची पुलिस पुलिस ने बताया कि पहले मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोटकपूरा शहर में फरीदकोट रोड वाले ओवरब्रिज के नीचे बैठकर किसी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के हरजिंदर सिंह हैरी,रमनदीप सिंह रमना, सुरिंदर सिंह शैरी और राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने इन आरोपियों से 2 कृपाण, 1 खंडा और 1 बेसबॉल बरामद की है। सभी आरोपियों की हुई पहचान वहीं दूसरे मामले में थाना जैतो पुलिस ने दबड़ीखाना रोड स्थित रजबाहे पुल के पास लूट की योजना बनाते हुए एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की पहचान जैतो के गगनदीप सिंह गग्गू,साहिल उर्फ कट्टा, गांव रोड़ीकपूरा के मनप्रीत सिंह मनी और गांव करीर वाली के खुशविंदर सिंह गैरी के रूप में हुई। जिनसे पुलिस ने एक गरारी वाली पाइप, कृपाण और 2 खंडे बरामद किए है। इन सभी पर पहले भी 9 केस दर्ज है। 8 माह में 47 मामलों में 228 आरोपी गिरफ्तार डीएसपी सुखदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन 8 आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कुल 9 आपराधिक केस दर्ज हैं और अब इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदकोट जिला पुलिस ने पिछले 8 माह के दौरान संगठित अपराध के 47 मामलों में 228 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *