फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, एक कार, 2 किरपान और 40 हजार बरामद

पंजाब में फरीदकोट में पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में धूम रहे एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी ने इन आरोपियों से 40 हजार नकदी और 2 किरपान बरामद की है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि गिरफ्तार आरोपी करणवीर सिंह के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड प्राप्त करने के बाद आरोपियों से आगे की पूछताछ की जाएगी। इस दौरान उनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर असमाजिक तत्वों पर निगरानी की मुहिम के तहत थाना सिटी के एसआई जगतार सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि ये सभी आरोपी हथियारों के साथ चोरी व लूट की वारदात करने की फिराक में शहर में घूम रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को लाल कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों से एक कार, 40 हजार रुपए और 2 किरपान बरामद की है। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह, करणवीर सिंह और रोबिनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो सभी श्री मुक्तसर साहिब के निवासी हैं। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *