फरीदकोट में लूट की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार:तेजधार हथियार बरामद, पुलिस को देख घबराए; 4 पर पहले से 11 केस दर्ज

फरीदकोट में आज पुलिस ने लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने फोकल प्वाइंट क्षेत्र में की है। पुलिस ने बताया कि थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की निगरानी में एएसआई गुरमेल सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी को गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली थी कि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्य तेजधार हथियार के साथ फोकल प्वाइंट में सुनसान जगह पर लूट की फिराक में बैठे है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को 2 नलके की हत्थियों,1 गरारी वाली गंडासी, एक खंडा और एक किरपाण सहित गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी अल्ला रक्खा, गांव खारा निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ आलू, कोटकपूरा निवासी नीरज कुमार, धरमिंदर सिंह और निशांत कुमार के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस -डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में इन 5 आरोपियों में से 4 के खिलाफ पहले भी कुल 11 केस दर्ज हैं।अब इन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *