फरीदकोट में साढ़े 15 लाख रुपए चोरी:ऑयल मिल में घुसे चोर; रिवॉल्वर-कारतूस ले गए, मालिक को चौकीदार पर शक

फरीदकोट जिले के जैतो शहर में शनिवार सुबह चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां बिशनंदी फाटक के पास श्री बालाजी ट्रेड कंपनी (ऑयल मिल) में अज्ञात लोगों ने करीब साढ़े 15 लाख रुपये नकदी, 32 बोर रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस चोरी कर लिए गए। सूचना मिलते ही जैतो DSP इकबाल सिंह समेत थाना जैतो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मिल मालिक भीम सेन जिंदल ने बताया कि मिल के चौकीदार ने सुबह चोरी होने की सूचना दी। जब वह पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब साढ़े 15 लाख रुपये नकद और 32 बोर रिवॉल्वर सहित 6 कारतूस चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौकीदार पर शक उन्होंने कहा कि चोर महज कुछ मिनटों में वारदात को अंजाम दिया गया और चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। उन्होंने चोरी की वारदात के लिए चौकीदार पर ही शक जताया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही DSP इकबाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *