फरीदकोट में सिख संगठनों ने निकाला रोष मार्च:बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड का मामला,10 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ

फरीदकोट में पंथक संगठनों ने पीड़ित परिवारों के साथ रविवार (1 जून) को पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले और कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं के 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्याय न मिलने के रोष में किया गया। गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से लेकर कोटकपूरा तक रोष मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार 1 जून 2015 में फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप चोरी हुआ था और उस स्वरूप की 12 अक्टूबर 2015 में बरगाड़ी गांव में बेअदबी की गई थी। जानें क्या था मामला बेअदबी की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही सिख संगत पर 14 अक्टूबर 2015 को बहिबल कलां और कोटकपूरा में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें 2 सिख युवक मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। इन घटनाओं में इंसाफ की मांग करते हुए गोलीकांड के पीड़ितों के परिजनों व पंथक संगठनों ने रोष मार्च निकाला। पंजाब सरकार पर उठाए सवाल जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और घटना के समय की सरकार से लेकर वर्तमान सरकारों को कोसा। पंथक नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय दिलाने का वादा करके राज्य में दो बार सरकारें बनीं, लेकिन विफल रही हैं। भले ही केस कोर्ट में विचाराधीन है पर कोर्ट में सरकार द्वारा ठोस ढंग से पैरवाई नहीं की जा रही। गोलीकांड की घटनाओं में न्याय नहीं मिला बहिबल गोलीकांड पीड़ित परिवार के सदस्य और इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला ने कहा कि बेअदबी और गोलीकांड की घटनाओं का अभी तक न्याय नहीं मिला है। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कुछ ही दिनों में न्याय दिलाने का वादा किया था। तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह सरकार भी अभी तक आरोपियों को सजा नहीं दिलवा पाई है, बल्कि यह केस सुनवाई के लिए फरीदकोट से चंडीगढ़ कोर्ट में तब्दील हो चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *