पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कार सवार दो नशा तस्करों को 262 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी मनजीत सिंह उर्फ मंगा और फिरोजपुर निवासी हिमांशु के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मिली हेरोइन दोनों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान कोटकपूरा में एक लिंक रोड से स्विफ्ट कार में सवार इन दोनों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। यह आरोपी नशे की सप्लाई देने की ताक में खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पहले भी दर्ज है नशा तस्करी के केस इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि मनजीत सिंह मंगा के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के पांच मामलों सहित कुल 7 मामले दर्ज हैं, जबकि हिमांशु के खिलाफ भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और इस हेरोइन के बैकवर्ड फारवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है।


