फरीदकोट में 24 घंटे में दूसरी हत्या:व्यक्ति को तेजधार हथियार से मार डाला; घर में मिला शव, पास में पड़ी दिखी शराब की बोतल

पंजाब में फरीदकोट में 24 घंटे में दो हत्या हुई है। मामले में आज व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इन्द्रू के रूप में हुई, जिसका शव मंगलवार सुबह उसके घर से बरामद हुआ और उसके पास शराब की एक खाली बोतल पड़ी हुई थी। घटना कम्मेआना गांव की है। सूचना के बाद एसपी संदीप वढेरा समेत थाना सदर फरीदकोट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए फोरेन्सिक टीम को भी बुलाया और पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मंगलवार सुबह मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिर पर तेजधार हथियार से हमला- पुलिस
पुलिस के अनुसार इंद्रजीत सिंह का शव उसके घर में पड़ा था, जिसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था और प्रारंभिक जांच से पता चला कि तेजधार हथियार से चोट ही उसकी मौत का कारण बनी हो सकती है। पुलिस को घटनास्थल पर शराब की एक खाली बोतल भी मिली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले ही यहां के गांव संधवां में भी एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या की वारदात सामने आई थी। महज 24 घंटे में हत्या की दूसरी घटना सामने आ गई। हालांकि संधवां के हत्या केस को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। मृतक का चरित्र संदिग्ध, दूसरी पत्नी से भी था विवाद-एसपी
इस मामले में मौके पर पहुंचे एसपी संदीप बढेरा ने बताया कि मृतक इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​इंद्रू का चरित्र बेहद संदिग्ध है। उसकी दो शादियां हुई थी और उसकी दूसरी पत्नी के साथ भी रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं के आधार पर हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल फोरेन्सिक टीम की मदद से विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की असली वजह और हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *