फरीदकोट में AAP सरकार पर कांग्रेस विधायक का हमला:सुखपाल खैहरा बोले- यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों की भर्ती; केजरीवाल का तानाशाह जैसा रवैया

फरीदकोट में कांग्रेस के सीनियर नेता व भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की अनियमितताओं समेत विभिन्न मुद्दों पर पंजाब की आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले किए हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निकाले जाने के फैसले की भी सख्त शब्दों में निंदा की। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में गैर पंजाबी वाइस चांसलर की नियुक्ति के बाद से यहां व्यापक स्तर पर बाहरी राज्यों से अधिकारियों व कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में अपनी चहेती कंपनी से बिना किसी टेंडर के ही करोड़ों रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। केजरीवाल पंजाबियत की बात करने वाले नेताओं को पसंद नहीं करते विधायक खैहरा ने कहा कि इस मामले में शिकायत के बाद जांच हो रही है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी नेताओं की मिलीभगत होने के कारण तथाकथित भ्रष्ष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक खैहरा ने आम आदमी पार्टी द्वारा अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निकालने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबियत की बात करने वाले नेताओं को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पसंद नहीं करते और इसी कारण की वजह से कुंवर विजय प्रताप को भी पार्टी से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि, कुंवर पिछले तीन साल से ही बेअदबी और नशे के मामले पर आवाज बुलंद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि AAP प्रमुख केजरीवाल तानाशाह की तरह कार्य करते हैं और यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी केजरीवाल द्वारा कई नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। खैहरा ने कहा कि वर्तमान समय मे पंजाब एक पुलिस स्टेट बन चुकी है। अग्निवीर आकाशदीप के घर पहुंच जताया अफसोस विधायक खैहरा ने जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले फरीदकोट के अग्निवीर आकाशदीप सिंह के घर पहुंच कर शोक जताया और आकाशदीप को शहीद का दर्जा देने की मांग रखी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता अजयपाल संधू की माता मोहनजीत कौर संधू की अंतिम अरदास में भी भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *