फरीदाबाद के सरस मेले में हिमाचली होममेड उत्पाद:सेब-नाशपाती के कच्चे माल से तैयार, शिमला से महिला उद्यमी भी पहुंची

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-12 स्थित HSVP ग्राउंड परिसर में चल रहे सरस आजीविका मेले में हिमाचल प्रदेश के शुद्ध ऑर्गेनिक और होममेड उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। खास तौर पर हिमाचल से आए पारंपरिक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। मेले में स्टॉल नंबर-29 पर देसी घी, विभिन्न प्रकार की दालें, शुद्ध शहद, एप्रिकॉट ऑयल, जैम और चटनी समेत कई पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ये सभी उत्पाद पूरी तरह घर पर तैयार किए जाते हैं और इनमें इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सीधे उनके अपने बागानों से लिया जाता है। बागानों के कच्चे माल से तैयार उत्पाद स्टॉल लगा रही महिला उद्यमी ईश्वरी छाजटा ने बताया कि वह ‘जय लंकड़ा वीर देवता’ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। पिछले कई वर्षों से वह घर पर ही पारंपरिक तरीकों से घी, दाल, ऑयल, जैम और चटनी तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके सभी उत्पाद शुद्ध और बिना किसी मिलावट के होते हैं। ईश्वरी ने बताया कि उनके सेब और नाशपाती के बागानों से प्राप्त कच्चे माल का ही इस्तेमाल उत्पाद तैयार करने में किया जाता है। यही वजह है कि उनके उत्पादों की गुणवत्ता लोगों को काफी पसंद आ रही है। महिलाओं को मिल रहा रोजगार उन्होंने बताया कि उनके इस व्यवसाय से दर्जनों महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल ब्लॉक से आई ईश्वरी छाजटा अपने उत्पाद देश के कई हिस्सों में भी सप्लाई करती हैं। सरस आजीविका मेले में आने वाले शहरवासी हिमाचल के इन होममेड उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। शुद्धता और पारंपरिक स्वाद के कारण लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *