फरीदाबाद में जयपुर का BMS डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार:टेलीग्राम से महिला को फंसाया, फॉरेक्स निवेश के नाम पर साढ़े 3 लाख हड़पे

फरीदाबाद में ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश के नाम पर एक महिला से साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर, उसके मेडिकल संचालक भाई और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जयपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 3 आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी डॉक्टर को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले जानिए पूरा मामला अब जानिए कैसे हुआ खुलासा पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस ठगी के पीछे जयपुर निवासी दीपक, यश, लोकेश और सुजान सिंह का गिरोह काम कर रहा था। दीपक बीएमएस डॉक्टर है, जबकि उसका भाई यश मेडिकल स्टोर का संचालक है। पूछताछ में सामने आया कि दीपक और यश ने सुजान सिंह के नाम से एक बैंक खाता खुलवाया था, लेकिन खाते में यश की फोटो बैंक में दी गई थी। इसके बाद यह खाता आरोपी लोकेश को सौंप दिया गया। लोकेश इस बैंक खाते को ऑपरेट करता था। खाते में जो भी ठगी की रकम आती थी, उसमें से वह अपना कमीशन निकाल लेता था और बाकी राशि को यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में कन्वर्ट कर अन्य ठगों तक पहुंचा देता था। पुलिस के अनुसार लोकेश और सुजान, यश के करीबी दोस्त हैं और सभी मिलकर इस ठगी को अंजाम दे रहे थे। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 दिसंबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोकेश, यश और सुजान सिंह को कोर्ट में आज पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी दीपक को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी के नेटवर्क, अन्य खातों और संभावित पीड़ितों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *