हरियाणा के फरीदाबाद जिले में KGP( कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे ) पर गांव छांयसा के पास देर रात दो ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल रखवा दिया है ट्रक एक्सप्रेस-वे पर खड़ा हुआ था छांयसा थाना पुलिस से जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला रामप्रसाद ड्राइवर का काम करता था। शनिवार देर रात मृतक रामप्रसाद ट्रक में क्रशर भरकर नोएडा की तरफ जा रहा था। गांव छांयसा के पास एक अन्य ट्रक एक्सप्रेस-वे पर खड़ा हुआ था। उसने ट्रक खड़े होने के बारे में सूचित करने के लिए न तो रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाए हुए थे और न ही पत्थर डाले हुए थे। अंधेरा होने के कारण रामप्रसाद ने अपने ट्रक से आगे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी चोट लगने के कारण मौत हो गई। राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग के रहने वाले उमेद ने बताया कि उसका पिता रामप्रसाद पिछले कई सालों से ट्रक चलाने का काम कर रहा था। उमेद सिंह का कहना है कि उन्हें एक टिंकू नाम के एम्बुलेंस ड्राइवर ने कॉल करके उसके पिता की मौत के बारे में सूचना दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना छांयसा पुलिस ने उमेद की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है।


