फरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा- 2 लोग गिरफ्तार:इंस्पेक्टर को शहीद के दर्जे के साथ 1 करोड़ मुआवजा; घायलों को ₹1 लाख मिलेंगे

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मोहम्मद शाकिर (सिरमौर, हिमाचल) और नितेश (मेरठ, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल झूला परिसर को बंद करा दिया गया है। रविवार को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा। DC अजय सिंघल ने बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। वहीं, सीएम नायब सैनी ने घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। जगदीश मथुरा के रहने वाले, 31 मार्च को रिटायरमेंट जगदीश प्रसाद मूल रूप से यूपी के मथुरा के गांव डेगर के रहने वाले थे। 1889 में हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए और इसी साल 31 मार्च को उनकी रिटायरमेंट थी। नवंबर 2025 में उनको चांदहट में थाना इंचार्ज बनाया गया था। उनके 1 बेटर और 2 बेटी है। जगदीश प्रसाद के परिजनों ने मेला प्रबंधकों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जगदीश प्रसाद पहले मधुबन पुलिस लाइन में तैनात थे और प्रमोशन होकर पलवल में SHO के पद पर आए थे। उनकी डियूटी सूरजकुंड मेले में लगी हुई थी। सूरजकुंड मेले में कुछ वर्ष पहले भी इस तरह का हादसा हुआ था और मेले में झूले प्रतिबंध कर दिए थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में मेला प्राधिकरण द्वारा फिर से झूले शुरू कर दिए गए है, जिसके चलते फिर से हादसा हुआ।
मंत्री नागर ने जायजा लिया खाद्य मंत्री राजेश नागर रविवार को सूरजकुंड मेले में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हादसे के बारे में बताया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार घायलों के साथ खड़ी है। उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सूरजकुंड मेले में हुई घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ADC की अध्यक्षता में SIT बनी शनिवार को हादसे के बाद देर रात पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने जांच के लिए ACP वरुण दहिया की अध्यक्षता में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। SIT में NIT क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शीशपाल और सूरजकुंड थाने से सब इंस्पेक्टर संजय शामिल हैं। चश्मदीद ने बताया, कैसे गिरा सुनामी झूला… शाम को मेले के गेट नंबर-2 के पास बना डिजाइनर गेट भी गिरा था शनिवार शाम को ही मेले के नंबर-2 के पास बना डिजाइनर गेट अचानक गिर पड़ा। गेट पहले से ही झुका हुआ था। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। इसके बाद मेले प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गेट का मलबा मौके से हटाया। 39वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था, इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के 30 राज्यों के लगभग 1150 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 46 देशों के कलाकार भी पहुंचे हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,VIDEO:पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; पर्यटन मंत्री ने जायजा लिया, घायलों से भी मिले हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *