फरीदाबाद स्टेट क्राइम ब्रांच ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा:25 हजार का इनामी, पहले से 18 केस, 10 लाख की मांगी थी फिरौती

फरीदाबाद जिला स्टेट क्राइम ब्रांच ने सुनसान रास्तों पर खड़े होकर डंपर लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को जेवर थाने के मेहंदीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम था। 18 मामलों में नामजद बदमाश पिछले आठ से फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 8 टीमों का गठन किया गया था। मेहंदीपुर में बदमाश पर डकैती, चोरी और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जेवर थाने के मेहंदीपुर से पकड़ा स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए बदमाश का नाम इस्लाम है। स्टेट क्राइम अपहरण के मामले में भी इस्लाम की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात को स्टेट क्राइम ब्रांच को सूचना मिली इस्लाम जेवर थाने के मेहंदीपुर में छिपा हुआ है। नूंह के फिरोजपुर के रहने वाले अनीश ने स्टेट क्राइम ब्रांच को दी शिकायत में कहा कि उनके पति जाकिर पशुओं को चराने गए थे। वापस आते समय उनका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। फिरौती की रकम नहीं देने पर धमकी इसके बाद बदमाशों ने अनीश के फोन पर काल करके जाकिर को छोड़ने के मामले में 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में जांच के दौरान मुख्य आरोपित के रूप में इस्लाम का नाम सामने आया था। इसके साथ कई डंपर लूट के मामले में भी इस्लाम शामिल रहा। अलग-अलग राज्यों में हथियार के बल पर बदमाश ने डंपर को लूटा। मामले के जांच अधिकारी प्रदीप मोर ने बताया कि बदमाश को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *