फर्जीवाड़ा: केल्हारी खाद्य निरीक्षक को नोटिस जारी

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ जिला प्रशासन ने राइस मिल पंजीयन में बड़ी लापरवाही पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की है। केल्हारी क्षेत्र की खाद्य निरीक्षक ममता भगत को गोयल एग्रो केवटी राइस मिल के गलत भौतिक सत्यापन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला तब उजागर हुआ जब खाद्य निरीक्षक द्वारा 15 दिसंबर को प्रस्तुत की गई ‘क्लीन’ रिपोर्ट के विपरीत, 22 दिसंबर को एसडीएम की संयुक्त टीम के निरीक्षण में मिल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन ने इसे सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का खुला उल्लंघन माना है। कलेक्टर कार्यालय ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *