हाजिरी के लिए मजदूरों के फोटो अपलोड करना जरूरी 1 जनवरी 2025 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मजदूरों की हाजिरी के लिए पोर्टल पर फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया है। क्योंकि पहले कई मामले फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान लेने के सामने आ चुके थे। हालांकि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों ने नई व्यवस्था में भी फर्जीवाड़ा करने का तरीका ढूंढ निकाला। इन्होंने असली मजदूरों के बजाय इंटरनेट से कार्टून, बाइकर्स के फोटो निकाले और अपलोड कर दिए। क्योंकि मौके पर मजदूरों से नहीं, मशीनों से काम कराया गया। जब दैनिक भास्कर ने मस्टर रॉल चेक किया तो मजदूरों की जगह अन्य फोटो पाए गए। अब केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कमिश्नर छोटे सिंह ने कहा कि फोटो फर्जी हैं तो कार्रवाई होगी। कुशियारा में 20 फरवरी को 6 मस्टर से मजदूरों की हाजिरी लगी है। पोर्टल पर अलग-अलग लोगों के फोटो मिक्सिंग कर अपलोड कर दिए हैं। इसके लिए 58 मजदूर दिवस की राशि 14094 रुपए है। विलूपुरा में एलबीएस निर्माण कार्य (मस्टर नंबर 54261) में 10 में से 7 महिला और 3 पुरुष मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है। पोर्टल पर गूगल के फोटो अपलोड हैं। मजदूरी राशि 26,730 रु. है। पूरा रिकॉर्ड खंगालेंगे : शिवपुरी और पोहरी जनपद में मनरेगा कार्यों में मजदूरों की जगह फर्जी फोटो अपलोड हो रहे हैं। पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। -गिर्राज शर्मा, सीईओ, जनपद शिवपुरी और पोहरी ऐसे किया फर्जीवाड़ा… 12-12 मस्टर रोल में एक जैसे फोटो ही लगा डाले नौन्हेटाखुर्द में 20 और 23 फरवरी को 12-12 मस्टर रोल भरे गए हैं। सभी मस्टर में हाजिरी में बाइकर्स के फोटो अपलोड हैं। कुल 109 मजदूर दिवस की हाजिरी की राशि 52,974 रुपए है। 110 मजदूरों की हाजिरी इस कार्टून के जरिए लगाई अतवेई में 23 फरवरी को कंटूर ट्रंच निर्माण के लिए (मस्टर नंबर 49497) मजदूरों की हाजिरी लगी है। पोर्टल पर कार्टून अपलोड किया है। इस दिन 110 लोगों की मजदूरी 26,730 रु. बताई गई है।


