फर्जी कागजात बनाकर बाइक की बिक्री करने वाले गिरोह पकड़ाया:25 बाइक के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों से की थी बाइक चोरी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी बिक्री करने वाले संगठित गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 चोरी की बाईक और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। वहीं गिरोह का एक सदस्य पहले ही जेल में निरूद्ध है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी है। मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि पूंजीपथरा और साइबर थाना की पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध युवक ग्राम रूड़ेकेला निवासी मुकेश प्रधान को पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि बाइक उसने ऑटो डीलर में काम करने वाले लैलूंगा निवासी पुरूषोत्तम प्रधान से खरीदा था। आगे पूछताछ में जानकारी मिला कि पुरूषोत्तम प्रधान अपने साथी लैलूंगा के श्याम ऑटो डीलर में काम करने वाले मैनेजर चंद्र कुमार यादव, इरशान खान के साथ मिलकर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक को आरटीओ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय पटेल और संजय अगरिया के जरिए लोक सेवा केन्द्र से वाहनों के फर्जी कागजात व फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर बिक्री करते थे। इसके बाद पुलिस ने मुकेश चौहान को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी विकेश दास महंत जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है उसके साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के बाजारों से करीब 25 बाइक चोरी कर चुका है। जिसमें अधिकांश बाइक डीलक्स बाइक है।
ऑटो डीलर मैनेजर से सपंर्क किया
आरोपी मुकेश चौहान ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचते समय पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव से संपर्क किया। इसके बाद चंद्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए अजय पटेल और संजय अगरिया को गिरोह में शामिल किया और पुरानी बाइक खरीदी-बिक्री करने कोतबा के ऑटो डीलर से संपर्क किया।
फर्जी आरसी प्रिंट कराया जाता था
इसके बाद यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोतबा आटो डीलर को अंधेरे में रखकर उसके पास 8 बाइक खापा चुके थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकालकर अमेजॉन से आरसी कार्ड मंगवाता, कंप्यूटर में उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी प्रिंट करता था।
बााइक समेत 16 लाख के सामान जब्त
इसके बाद ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीलरों व आम लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि बाइक चोरी की नहीं है। पुलिस ने अजय पटेल से लैपटॉप, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस ने कुल 25 चोरी की बाइक समेत 16 लाख रुपये के सामान जब्त किए हैं।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
मुकेश चौहान उर्फ नान्ही उम्र 25 साल निवासी ग्राम भकुर्रा थाना लैलूंगा से 3 बाइक बरामद
चन्द्र कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सरडेगा थाना लैलूंगा, ऑटोडीलर मैनेजर से 5 बाइक बरामद
पुरूषोत्तम प्रधान उम्र 30 साल निवासी ग्राम मुडागांव थाना लैलूंगा, ऑटोडीलर कैश मैनेजर से 4 बाइक बरामद
मुकेश प्रधान उम्र 40 साल निवासी ग्राम रूडुकेला थाना लैलूंगा से 2 बाइक बरामद
इरशाद खान उम्र 23 साल निवासी ग्राम करवारजोर थाना लैलूंगा आटो डीलर कर्मी से 3 चोरी की बाइक बरामद
अजय पटेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम चारभांठा थाना भूपदेवपुर, लोक सेवा केन्द्र संचालक कम्युटर, प्रिंटर बरामद
संजय अगरिया निवासी देलारी, लोक सेवा केन्द्र कम्युटर आपरेटर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *