फर्जी डॉक्टर का क्लीनिक सीज किया दवाइयों का जखीरा मिला, मामला दर्ज

स्वास्थ्य विभाग ने गडरारोड बॉर्डर क्षेत्र के सामीर का पार में फर्जी क्लीनिक को सीज करते हुए दवाइयों का जखीरा पकड़ा। शिकायत पर सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महिपालसिंह सोढ़ा की टीम सामीर का पार गांव पहुंची। धोरों में बसे गांव में क्लीनिक नजर नहीं आई। इस पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सोढ़ा ने पेट दर्द का बहाना कर ग्रामीणों को पूछा कि नजदीक में दवा या डॉक्टर मिलेगा। इस पर ग्रामीणों ने क्लीनिक का पता बताया और टीम पहुंची। इससे पहले ही भनक लगने पर धोरों के बीच बने फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक को डॉक्टर बंद कर भाग निकला। टीम ने पुलिस की सहायता से क्लीनिक व अंदर रखी दवाइयों के जखीरे को सीज किया। सीएमएचओ डॉ. विश्नोई ने बताया कि असरफ खान पिछले कुछ सालों से फर्जी डॉक्टर बन लोगों का इलाज करने के साथ क्लीनिक संचालित कर रहा है। क्लीनिक पर कई दवाइयों का जखीरा मिला है। पुलिस की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन को दवाइयों एवं जांच उपकरणों सहित सीज कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *