फर्जी दस्तखत कर लोन अप्रूव कराया, केस दर्ज

लुधियाना| पुलिस ने महिला के फर्जी दस्तखत कर लोन अप्रूव कराने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने न सिर्फ जाली दस्तखत कर लोन मंजूर कराया, बल्कि शिकायतकर्ता से पैसे भी हासिल कर लिए। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपी की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया-बी, गिल रोड निवासी डजिंदर सिंह के रूप में हुई है। यह मामला पंजाब माता नगर निवासी मनदीप कौर के पति गुरिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गुरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी डजिंदर सिंह उनका जानकार है। धोखाधड़ी की नीयत से उसने उनकी प|ी मनदीप कौर के फर्जी दस्तखत कर लोन अप्रूव करवा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *