फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामला…21 अधिकारी-कर्मचारी जांच में एब्सेंट:मुंगेली प्रशासन ने विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा पत्र,18 जुलाई को रायपुर में होना था हाजिर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच प्रक्रिया जारी है। अपर कलेक्टर जीएल यादव ने बताया कि सभी 27 अधिकारी-कर्मचारियों को संभागीय/राज्य मेडिकल बोर्ड से फिर चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अब तक केवल 4 अधिकारियों-कर्मचारियों ने जांच प्रक्रिया पूरी की है। 2 कर्मचारियों का अन्य जिलों में ट्रांसफर हो चुका है। बाकी 20 कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की है। जांच के लिए रायपुर में होना था उपस्थित इन सभी को 18 जुलाई 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जांच के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुआ। जांच में गैरहाजिर थे 21 अधिकारी-कर्मचारी जांच में गैरहाजिर रहने वाले 21 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित संचालकों और आयुक्तों को पत्र भेजा गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *