फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर इंजीनियर से 4 लाख की ठगी:आरोपी को किया गिरफ्तार, 367 लोगों के साथ की धोखाधड़ी, पूछताछ जारी

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आरोपी ने इंजीनियर से 4 लाख रुपए का फ्रॉड कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया था। मामला बाड़मेर शहर महावीर नगर का है। पुलिस ने फ्रॉड करने वाले आरोपी के सभी खातों को बंद कर तकनीकी मदद से उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल, बाड़मेर शहर महावीर नगर निवासी बाड़मेर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें इंजीनियर संजय रामावत ने बताया कि उन्हें 29 जुलाई 2024 की शाम 4:30 बजे कॉल आया। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डराया कि आपके नाम के ऑनलाइन पार्सल आया है। ईरान में अरमान अली के नाम से भेजा है। जिसे मुंबई कस्टम ने पकड़ लिया है। उसमें चार ईरान के एक्सपायर्ड पासपोर्ट, एक लेपटॉप, तीन किलो कपड़ा और 450 ग्राम एमडी पदार्थ बरामद हुआ है। जो पार्सल आपके नाम का है। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी की धमकी देकर डरा धमकाकर अपने अलग-अलग खातों में चार लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर 30 जुलाई 2024 को अलग-अलग बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। दो किश्तों में 4 लाख ट्रांसफर करवाए रामावत ने बताया- बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अजय सिंघानिया बताया। उसने कहा कि पार्सल के लिए 93,410 रुपए पेमेंट भी किया है। साथ ही अंधेरी पुलिस से लाइन पर लेकर स्काई पे पर विक्रमसिंह नामक व्यक्ति से बात करवाई। उसने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया तथा सभी बैंक खातों के बारे में जानकारी दी। अगले दिन 8 बजे मैसेज कर 9.45 बजे डीसीपी नैनाराम से अपॉइंटमेंट करवाया। डीसीपी ने स्काई पे एप पर कॉल किया और फोन पे का कोड भेजा और उसमें 98 हजार 897 रुपए डलवाए। इसके साथ ही सुरक्षा दिलवाने के लिए आरटीजीएस के माध्यम से सुतराम स्पोर्ट सिस्टम के करंट खाते में 3 लाख 5 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इस संबंध में जब लोगों से चर्चा की तो धोखाधड़ी की बात सामने आई। पुलिस ने संदिग्ध खाते खंगाल कर पकड़ा आरोपी संजय रामावत ने दर्ज करवाए गए साइबर फ्रॉड के मुकदमे के बाद साइबर टीम ने संदिग्ध बैंक खातों का रिकार्ड प्राप्त किया। वहीं संदिग्ध खाताधारकों के बारे में सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपी नैनाराम विश्नोई निवासी जालूवाला पुलिस थाना नोख फलौदी को गिरफ्तार किया। 367 लोगों के साथ किया फ्रॉड, 226 वें थे रामावत नैनाराम विश्नोई ने एयरपोर्ट पर पार्सल में एमडी, पासपोर्ट आदि बताकर कई लोगों के साथ फ्रॉड किया। उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खातों की जब डिटेल निकाली गई तो उसने 30 जुलाई 2024 को कुल 367 लोगों के साथ धोखा कर रुपए अपने खाते में डलवाए थे। जिसमें से संजय रामावत 226 वें स्थान पर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *