फर्जी भर्तियों पर एमपी मेट्रो की चेतावनी:वेबसाइट के अलावा कहीं से भी न मानें नौकरी का दावा

मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फर्जी भर्ती और नौकरी दिलाने के झूठे दावों को लेकर आम लोगों को सावधान किया है। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यह एडवाइजरी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के पहले पेज पर जारी की है। इसमें कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व और एजेंसियां एमपी मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों और आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। एमपी मेट्रो को यह एडवायजरी, प्रबंधन के पास आ रही इस तरह की शिकायतों के बाद जारी करनी पड़ी है। प्रबंधन के अनुसार, नौकरी दिलाने के नाम पर प्रभाव का दावा कर भर्ती कराने के झूठे वादे किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भर्ती के लिए किसी भी एजेंट या कोचिंग सेंटर को अधिकृत नहीं किया है। कॉर्पोरेशन की ओर से होने वाली सभी भर्तियों से जुड़ी आधिकारिक सूचनाएं केवल MPMRCL की वेबसाइट www. mpmetrorail. com पर ही जारी की जाती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति या एजेंसी की ओर से किए जा रहे नौकरी के दावों पर भरोसा न करें। ऐसे दावे पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं और आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी परेशानी का कारण भी बन सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *