फर्जी मुठभेड़ में मार रहे नक्सली, लगाए आरोप

भास्कर न्यूज | दोरनापाल नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने मगड़ू समेत अन्य नक्सलियों को फर्जी मुठभेड़ में मारने का आरोप लगाया है। कमेटी की ओर से जारी पर्चे में प्रवक्ता गंगा के हवाले के हवाले से कहा गया है कि 3 जनवरी को सुकमा जिले के कोंटा इलाके में जवानों ने नक्सलियों को पकड़कर गोली मारी है। फिर मुठभेड़ की कहानी रची गई। गौरतलब है कि मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी का इंचार्ज वेट्टी मंगडू, डिवीजन कमेटी सदस्य पोडियम जोगा, कोंटा एरिया सचिव माड़वी हितेश सहित 12 नक्सलियों को सीआरपीएफ, कोबरा व डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने ढेर कर दिया था। इसी घटना पर नक्सलियों ने कहा है कि 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात करीब 2 बजे बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपाड़ में पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य मड़कम हूंगा के साथ आयते को पकड़कर पहले उसे यातनाएं दी गई, फिर गोली मारकर फर्जी मुठभेड़ बताया गया। नक्सली प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुठभेड़ में वेट्टी मंगडू उर्फ मूका, माड़वी हितेश उर्फ हुंगा पोडियम जोगा, पोडियम रोशनी, मड़कम हूंगा, माड़वी जित्रू, मुचाकी मुन्नी, बद्ररी, माड़वी जमली, मासे, माड़वी रामा, गंगा को जवानों ने पकड़कर गोली मारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *