फर्जी लिंक भेज खाते से निकाल लिए 1.96 लाख

फर्जी लिंक भेज और एटीएम का पिन डलवा कर खलारी के रहने वाले परमेश्वर मुंडा से साइबर अपराधियों ने 1.96 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में परमेश्वर मुंडा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनके मोबाइल पर एक बैंक का लिंक आया। भेजे गए लिंक को जब परमेश्वर ने क्लिक किया तो उनसे उनके एटीएम का पिन मांगा गया। जैसे ही परमेश्वर ने पिन डाला उनके मोबाइल पर मैसेज आने ला कि उनके खाते से पैसे निकल गए गए। उनके खाते से कुल 1.96 निकल गए। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *