फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में FIR:आर्म्स शाखा प्रभारी की शिकायत पर छह आरोपी नामजद, जिला प्रशासन ने बनाई जांच समिति

भिंड जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित आर्म्स शाखा के अभिलेखों की जांच के दौरान अनियमितता उजागर होने पर आर्म्स शाखा प्रभारी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। आर्म्स शाखा की जांच में खुला फर्जीवाड़ा
देहात थाना पुलिस के अनुसार आर्म्स शाखा प्रभारी रोहित सिंह भदौरिया ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि अजीत सिंह (निवासी कृष्णा नगर, भिंड),गौरव सिंह भदौरिया (निवासी गांधी नगर), हेमंत राजेंद्र देवरे (निवासी जामना रोड), राहुल दौलत पाटिल (निवासी महावीर गंज), जावेद अनवर (निवासी वीरेंद्र नगर) और मोहम्मद राशिद (निवासी महावीर नगर)ने फर्जी तरीके से हथियार लाइसेंस बनवाए हैं। पोर्टल पर रिकॉर्ड नहीं मिला
शिकायत के अनुसार जब इन हथियार लाइसेंसों की जांच आर्म्स शाखा के अभिलेखों और NDAL–ALIS पोर्टल पर की गई, तो संबंधित रिकॉर्ड “Not Found” दर्शाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि ये लाइसेंस आधिकारिक रूप से जारी ही नहीं किए गए थे। ऑनलाइन गिरोह की आशंका
आर्म्स शाखा प्रभारी ने बताया कि जम्मू सहित अन्य स्थानों पर सक्रिय कुछ अज्ञात व्यक्ति या गिरोह ऑनलाइन प्रक्रिया का झांसा देकर फर्जी हथियार लाइसेंस तैयार कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग करीब तीन लाख रुपए लेकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जैसे दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनवाने का दावा करते हैं। फर्जी लाइसेंसों पर क्यूआर कोड और जिला अधिकारी भिंड का नाम अंकित है, लेकिन वे किसी भी सरकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं। पुलिस जांच शुरू, प्रशासन भी सक्रिय
पुलिस ने आर्म्स शाखा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासनिक टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *