फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, 2 की मौत:शवों के चीथड़े उड़े, बाइकें 50 मीटर दूर गिरीं; 5 छात्र गंभीर

यूपी के फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को विस्फोट हो गया। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 छात्र घायल हुए हैं। यहां लाइब्रेरी भी चलती थी। घायलों को तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट इतना भयानक था कि 1 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। शवों के चीथड़े उड़ गए। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े काफी दूर जाकर गिरे। ब्लास्ट में लाइब्रेरी के दरवाजे और बेंच टूट गए। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। बाहर लगी लोहे की जाली 150 मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर बारूद जैसी गंध आ रही थी। 50 मीटर दूर गिरीं बाइक-स्कूटी
लाइब्रेरी में छात्रों की खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिलें करीब 50 मीटर दूर तक जा गिरीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का हाल जानने के लिए डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और बम स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए 7 घायलों में से 2 युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीएमओ के अनुसार, एक गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके अलावा दो बच्चों को भी बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सातनपुर मंडी के पास स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी का है। वहीं, सीएचसी कमालगंज के डॉ. विकास पटेल ने बताया कि विस्फोट में 5 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें 3 का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों का जल्द और उचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया- बेसमेंट में नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों के कोचिंग क्लासेस चलते थे। लाइब्रेरी चल रही थी। बेसमेंट में सेफ्टी टैंक में ब्लास्ट हुआ है। यह मीथेन गैस की वजह से हुआ है। जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने बताया कि कादरी गेट थाना क्षेत्र से विस्फोट की सूचना मिली थी। यहां कोचिंग इंस्टीट्यूट है। इसके बेसमेंट में सेप्टिक टैंक है। इस पूरी घटना में 7 लोग इंजर्ड हुए थे। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लोगों का इलाज चल रहा है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। देखिए ब्लास्ट की 4 फोटो खबर अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *