फलोदी दुर्ग महोत्सव 30 सितंबर से:किले में कलश यात्रा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी

फलोदी में दो दिवसीय दुर्ग महोत्सव 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कलेक्टर श्वेता चौहान ने शाम को दुर्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को किले की साफ-सफाई के निर्देश दिए। महोत्सव में किले की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में लटियाल माता मंदिर से किले तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। विरासत पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी महोत्सव का हिस्सा होगा। किले से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। उद्योग विभाग स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएगा। संगीत नाटक अकादमी के सचिव शरद व्यास कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि यह आयोजन विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा। उन्होंने लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *